पलायित मजदूर का शव गोमिया पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम, शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोयी मां और पत्नी, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा, सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीण
गोमिया। गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे पंचायत के टोला नयाटांड़ निवासी रवि कुमार अगरिया (23) (RAVI KUMAR AGARIYA) का शव चार दिन बाद शनिवार को एम्बुलेंस से पैतृक आवास पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां फूलकुमारी देवी व पत्नी रेखा देवी शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़ी। पत्नी के आंसु थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं मृतक की आखिरी बार एक झलक देखने के लिए पूरे गांव के महिला, पुरूष व बच्चे उमड़ पड़े।
बता दें कि रवि परिवार की जीविका चलाने के लिए किए पलायन के दौरान बलि की भेंट चढ़ गए। उसकी मौत महाराष्ट्र के पुणे सतारा में बुधवार मध्य रात्रि इलाज के दौरान हो गयी थी। वह पुणे के सतारा में निजी कंपनी के अधीन सरिया सेंट्रिंग का काम करता था। रिश्तेदार हिरोध अगरिया से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल को सड़क पार करने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उन्हे वहीं के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गयी थी।
बताया कि पारिवरिक तंगहाल स्थिति से तंग आकर वह महाराष्ट्र के पुणे में काम करने के लिए गया था कि इसी बीच बीते मंगलवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के दौरान उसके पिता परमेश्वर अगरिया भी मृतक के साथ मौजूद थे। बताया कि उसका विवाह 11 माह पूर्व हीं हुआ था वे अपने पीछे अपने पिता परमेश्वर अगरिया, अपनी मां फूलकुमारी देवी, पत्नी रेखा देवी सहित भाई करण कुमार आगरिया को छोड़ गया है। चाचा पवन अगरिया समेत सूचनोपरांत पहुंचे अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दुःख की इस घड़ी में गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, योगेंद्र प्रसाद, बबिता देवी, समाजसेवी उपेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो, नरेश कुमार तुरी, दिलीप कुमार महतो, रियाज अंसारी, बबलू कुमार महतो ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के आत्मा की शांति की कामना की है।