कथारा संवाददाता पवन कुमार सिंह का रिपोर्ट-
कथारा (आससे) सीसीएल दरभंगा हाउस के जी एम वेल्फेयर डॉ. ए. के. सिंह को कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष प्यारेलाल यादव के नेतृत्व में सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस, रांची स्थित कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के शिक्षक सह सदस्य गुलाब चंद माहतो, संतोष यादव, भीम सिंह, राजेश कुमार, लोकनाथ माहतो, वहीं कॉग्रेसी नेता सुबोध सिंह पवार एवं राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जी एम वेल्फेयर डॉ. ए. के. सिंह 31 मार्च 2022 को सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अतः इसके पूर्व 30 मार्च 2022 को ही सम्मानित किया गया। इसके लिए जी एम वेल्फेयर श्री सिंह ने सबों को आभार व्यक्त किया एवं शिक्षकों को आश्वासन दिया कि 31 मार्च तक सीसीएल के प्रत्येक क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में अनुदानित राशि भेज दिया जाएगा। मौके पर मोर्चा के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव ने श्री सिंह को सेवा निवृत्ति के बाद सुखमय जीवन बिताने की कामना की। उसी क्रम में सुबोध सिंह पवार व अजय कुमार सिंह ने भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए सुखमय जीवन यापन करने की कामना की। उक्त जानकारी कोयला खदान शिक्षक मोर्चा के अध्यक्ष प्यारेलाल यादव ने दी।