place Current Pin : 822114
Loading...


महिलाओं को अपने हक और अधिकार के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता - सपना

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 10-Mar-22, 10:17 PM

👁 184 | toll 78



Anonymous
Public

स्वांग । गोमिया प्रखंड के अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत स्थित भामाशाह धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम की संचालन समाजसेवी सपना कुमारी ने किया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. चंचला कुमारी मौजूद थी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी सपना कुमारी ने कहा कि महिला को वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सशक्त होने की आवश्यकता है। तत्पश्चात महिला अभी हर क्षेत्र में काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। और समय अधिकार के प्रति भी जागरूक होने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम से पूर्व स्व. तिलेश्वर साहू के शहादत दिवस पर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। वहीं इस मौके पर शीला रानी, आशा देवी,दीपिका कुमारी, भूमिका कुमारी, सुनीता कुमारी, रेखा देवी, संजीवनी देवी, राखी देवी,कंचन देवी, पिंकी देवी, रिंकी देवी स्वेता देवी,स्वेता चौधरी सहित सैकड़ों महिला उपस्थित थे।



Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play