जैनामोड़ संवाददाता संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट
_______
जैनामोड़(बेरमो)। बोकारो जिला अध्यक्ष के आवास में बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी सहकारिता विभाग की एक बैठक हुई। इस बैठक कि अध्यक्षता झारखंड प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने की। बैठक में बोकारो जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, बोकारो जिला अध्यक्ष निवास कुमार ने जिला कमीटी का विस्तार किया। बोकारो जिला कार्यकारी अध्यक्ष बोकारो के मन्तोष पाण्डेय को बनाया गया। बोकारो जिला उपाध्यक्ष चास के सुजीत कुमार को बनाया गया। पेटरवार प्रखण्ड के प्रभारी सुजीत शर्मा को बनाया गया। पेटरवार प्रखण्ड अध्यक्ष हीरालाल मेहता को बनाया गया। पेटरवार कार्यकारी अध्यक्ष जब्बार अन्सारी, पेटरवार प्रखण्ड उपाध्यक्ष भूषण प्रजापति को बनाया गया। टांड मोहनपुर पंचायत प्रभारी सागर लहेरी, टांड मोहपुर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश लहेरी, कार्यकारी अध्यक्ष भवानी लहेरी को बनाया गया। इन सभी को मनोनित पत्र देकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मोके पर जरीडीह प्रखण्ड के पदाधिकारी नरेश गोसाई, राजू सिंह, हरिपद साव, रामकिशुन सिंह, विकाश प्रामाणिक, ललिता देवी, पंचायत के पदाधिकारी माणिक चंद दास, कृष्णा कुमार सुसागर टुडु, अविनाश महतो, सतीश मंडल, गोपाल कपरदार, लक्ष्मीकांत सिंह, राजेश ठाकुर, धनिलाल बेसरा, राहुल जयसवाल, दिवाकर रवानी, राहुल रवानी, सुभाष कुमार शंकर मांझी, पप्पू साव, राजेन्द्र शर्मा, नीता देवी, सावित्री देवी, प्रतिमा देवी, माना देवी, माणिक चंद दास आदि उपस्थित थे।