रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़): शनिवार को गोला प्रखंड के परिसर में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि प्रभाग) द्वारा कृषक समागम- सह- सेमिनार का आयोजन किसानों के सशक्तिकरण में FPO की भूमिका विषय पर किया गया l इस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ममता देवी, विधायक, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं विशिष्ट अतिथि निशा उरांव, कृषि निदेशक, झारखंड सरकार, प्रखंड प्रमुख जलेश्वर महतो , 20 सूत्री अध्यक्ष राम विनय महतो , दुलमी 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा , जिला कृषि पदाधिकारी, हजारीबाग (रामगढ़), संयुक्त कृषि निदेशक, हजारीबाग प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़, डॉक्टर दुष्यंत कुमार राघव, प्रभारी, केवीके मांडू,डीडीएम नाबार्ड, रामगढ़, विभिन्न FPO के निदेशक, CEO एवं सक्रिय सदस्य , जिले के बीएओ, बीटीएम, एटीएम, जनसेवक के साथ-साथ प्रखंड- गोला, चितरपुर, और दुलमी के किसान बंधु ,किसान बहनों, एवं किसान मित्रों ने भाग लिया।