रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़):गोला थाना क्षेत्र के धमनाटाँड़ गाँव के एक कुएँ में गुरुवार दोपहर को एक व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। दोपहर को बागान में काम कर रही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ कुएँ के पास जमा हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस एवं मुखिया बजरंग कुमार महथा को दी । पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाला। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर शव को कुएँ में डाल दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएँ में शव मिला है ।उस कुएँ में कोई नही जाता है। कुआँ में कभी कभी सिचाईं का कार्य किया जाता है। साथ ही कुआँ तक जाने में सकरा रास्ता है। शव से बदबू आ रही है। युवक की उम्र करीब तीस वर्ष से आसपास लगता जो जैकेट एवं जुता पहना हुआ है। पुलिस इन सभी बिन्दुओ पर जाँच पडताड़ शुरू कर दी है।