रिपोर्ट:दानिश पटेल
गोला(रामगढ़): विधायक ममता देवी के निर्देश पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रामविनय महतो एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार कोटवार ने संयुक्त रूप से गोला प्रखंड वन- क्षेत्र कार्यालय में जंगली हाथी द्वारा जान-माल की क्षति पूर्ति मुआवजा का वितरण किया गया।वन क्षेत्र पदाधिकारी आरके सिंह की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के कुसुमडीह निवासी रोशन कुमार उम्र 12 वर्ष एवं गोलक महतो, पिता स्वर्गीय जग्गू महतो मुरपा निवासी की मृत्यु जंगली हाथियों के द्वारा हो गई थी। स्व रोशन कुमार के परिजन को ₹100000 एवं स्व गोलक महतो की पत्नी शुकरमणि देवी को ₹400000 मुआवजा के रूप में भुगतान किया गया। साथ ही घायल विशेश्वर महतो, मसरीडीह,साड़म निवासी को का चेक के माध्यम से दिया गया। मौके पर जिला सचिव प्रदीप कुमार महतो सुरेश राम रविदास निरंजन,साव मधुसूदन महतो, एवं वन क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद थे।