place Current Pin : 822114
Loading...


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ नगर इकाई के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

location_on रामगढ़ access_time 13-Jan-22, 07:41 PM

👁 280 | toll 91



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल रामगढ़ः दिनांक 12 जनवरी 2022को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामगढ़ नगर इकाई के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी 159 वी जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अतिट्यूड डांस एकेडमी गोमती कॉम्प्लेक्स रामगढ़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी एवं सरस्वती मां के तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी उपस्थित हुए। क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहां की स्वामी विवेकानंद को समकालीन भारत के महान संत और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा जाता हैजिसने राष्ट्रीय चेतना को नया आयाम दिया जो पहले निष्क्रिय थी स्वामी जी ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का अलख जगाया। जिला संयोजक स्मृति सौरभ ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी की बात होती है अमेरिका के शिकागो की धर्म संसद में शाल 1893 में दिए गए उनके भाषण को जरुर याद किया जाता है 125 शाल पहले स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण की सुरूवात मेरे अमेरिकी भाइयों और बहनों कहकर की थी जिसके बाद सभागार कई मिनटों तक तालियों की गूंज हर तरफ गूंजती रही। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री अभिषेक पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन का घोषणा किया। इस में एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी, नगर सह मंत्री राजेश मुंडा,भूमि सिंह,रुचि कुमारी, कार्यालय मंत्री उमेश कुमार, कार्यालय सह मंत्री राहुल रजक, एसएफएस सह प्रमुख अंजनी मेहता,रिया कुमारी,रिया कुमारी, अमन कुमार, श्रद्धा कुमारी, सागर ठाकुर,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#3
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#4
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM
#5
पीएनबी सुरही में लगा लोन मुक्ति शिविर

location_on Nawadih
access_time 02-Feb-21, 08:32 PM

More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play