place Current Pin : 822114
Loading...


गोला प्रखंड क्षेत्र की समाजसेवी आरती प्रसाद ने दर्जनों जरूरतमंदों और असहाय लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया

location_on रामगढ़ access_time 09-Jan-22, 08:54 AM

👁 340 | toll 165



Journalist Danish Patel check_circle -1.0 star
Public

रिपोर्ट:दानिश पटेल गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड की आजसू नेत्री, समाजसेवी सह भावी मुखिया प्रत्याशी कुम्हरदगा पंचायत की आरती प्रसाद के द्वारा शनिवार को गोला प्रखंड क्षेत्र के गांव तिरला और डभातु में दर्जनों जरूरतमंद और असाहय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर आरती प्रसाद ने कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे ठंड के कारण गरीब लोगों को काफी ठंड का सहन करना पड़ता,कई लोगो की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अपने लिए गर्म वस्त्र खरीद नही पाते है। जिससे कड़ाके की ठंड में जीवन व्यतीत करना पड़ता है। उनके सक्षम ठंड को बर्दास्त करने के शिवा कोई उपाय नहीं रह जाता है। लोगो की ऐसी स्थिति देख मेरे अंदर लोगों की सेवा करने का भाव उत्पन्न हुआ है। उन्होंने आगे ये भी कहा की आने वाले दिनों में और भी जरूरतमंद और असाहय लोगों को चिन्हित करके उनके बीच भी लगातार कंबल और गर्म वस्त्रों का वितरण करते रहेंगे। मौके पर अनुज प्रसाद ,संदीप, कारु सिंह,सनी महतो, बिरबल मुंडा , भुनेश्वर मुंडा, दिनेश्वर मुंडा, विजय मुंडा ,सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।



More from Journalist Danish Patel :

गोला मार्केटिंग कांप्लेक्स निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

location_on Ramgarh
access_time 23-May-25, 06:26 AM

समाजसेवी सह शिक्षक चंद्रशेखर महतो की बेटी की शादी समारोह में गोला आशिर्वाद देने पहुंचे आजसू सुप्रीमों सुदेश महतो।

location_on Gola
access_time 14-May-25, 09:13 PM

रामगढ़ के राजीव सिनेमा हॉल के संचालक पूर्व विधायक आर एन सिंह का निधन।

location_on Ramgarh
access_time 12-May-25, 07:21 AM

प्रखंड सभागार गोला में जन वितरण प्रणाली की आकस्मिक बैठक हुई संपन्न, लाभुकों को दो माह का मिलेगा अतिरिक्त राशन।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:30 AM

बेमौसम बरसात ने किसानों पर बरपाया कहर,फसलों को पहुंचा भारी नुक्सान, किसानों ने संबंधित विभाग से मुआवजा देने की मांग की।

location_on Gola
access_time 12-May-25, 06:25 AM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play