गिरिडीहः गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के टका बाद गांव में बहुत ही दुःखद घटना घटी है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार में मछली खाने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं 7 लोगों की स्थिति नजुक बताई जा रही है आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी लाया गया जहां 2 को मृत घोषित कर दिया और बाकी 6 लोगों को गिरिडीह रेफर कर दिया है वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। जान गवाने वालो में पुलू राणा 80 वर्ष, बिपिन कुमार 7 वर्ष, स्थिति नाजुक पिंकी कुमारी 15 वर्ष,विवेक कुमार 12 वर्ष,आरती कुमार 16 वर्ष,पिंकी कुमारी 11वर्ष,सावित्री देवी 40 वर्ष,भोलवा देवी 70 वर्ष शामिल है सभी को गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। लेकिन जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि यह घटना मछली खाने से घटी है या और किसी कारणों से घटी है। उसके बाद स्पष्ट हो पाएगी घटना की असली वजह।