क्विज प्रतियोगिता में जिले में तीसरे स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय में हर्ष
तारडीह दरभंगा।राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत दरभंगा मे आयोजित विज्ञान एवं प्रदर्शनी में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तारडीह गोट की छात्रा काजल कुमारी के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। काजल के सफलता से छात्र-छात्राएं काफी गौरवान्वित है।विद्यालय के प्राचार्य अमर कुमार झा ने बताया कि जिले में तीसरा स्थान लाकर काजल ने ना सिर्फ विद्यालय का मान बढ़ाया बल्कि जिले में प्रखंड का भि मान बढ़ाया है। इससे विद्यालय परिवार के साथ प्रखंड के लोग भी गौरवान्वित हुए हैं।काजल के इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी इससे उत्साहवर्धन हुआ है।
फोटो