एक महान राजा के व्यापारी मित्रो ने राजा से कहा, हम रोटी 15 पैसे से 25 पैसे की करना चाहते हैं। राजा ने कहा, 50 पैसे की करो। व्यापारी बोले, महाराज जनता महंगाई से मर जाएगी। राजा ने कहा, ये मुझ पर छोड़ दो।
रोटी 50 पैसे की कर दी। जनता परेशान हो गई। त्राहिमाम कर बैठी। जनता ने राजा से गुहार लगाई। राजा ने व्यापारियों को महल में बुला लिया। महल के बाहर राजा के भांड जमा हो गए। मीटिंग खत्म हुई। व्यापारी बाहर निकले। भांडों ने पूछा, क्या फैसला हुआ। व्यापारियों ने बताया, राजा की अपील पर हमने रोटी 30 पैसे की करने का फैसला किया है। लेकिन जनता को रोटी 25 पैसे की मिलेगी। 5 पैसे राजा अपनी तरफ से हमें देंगे। भांड नाचने लगे। राजा की जय जयकार करने लगे। जनता ने राजा के फैसले का स्वागत किया।
(भांड की जगह मीडिया भी पढ़ सकते हैं)