गोमिया। गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत में पूर्व मुखिया बंटी उरांव एवं पंचायत समिति सदस्या शीला देवी के द्वारा क्षेत्र में बढ़ती कनकनी को देखते हुए वार्ड संख्या 9 के आदिवासी बहुल बस्ती चीरूबदार में प्राथमिकता के आधार पर 22 कंबलों का वितरण किया गया। शुक्रवार को कंबल वितरण कर रहे पूर्व मुखिया बंटी उरांव ने कहा कि पंचायत के वार्ड संख्या 5, 6, 3, 7 में आदिवासी सहित अन्य जनजाती परिवारों के बीच ठंड की प्रकोप को देखते हुये 120 कंबल का वितरण किया गया है। कुल 160 कंबलों का वितरण किया जाना है। बाकी बचे इलाकों में आज कंबलों का वितरण कर दिया जाएगा। बताया कि इसी के साथ खम्हरा गोमिया प्रखंड में ठंड में कंबल का वितरण करने वाला पहला पंचायत हो गया है।
मौके पर वार्ड सदस्य सुरेश राम, सहिया लीला देवी, लेखराज चौहान, गुलाम सरवर, विनोद मरांडी, सोहन पौरिया, राजू गोप उपस्थित थे।