place Current Pin : 822114
Loading...


गोमिया में आजसू का एकदिवसीय शपथग्रहण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

location_on स्वांग न्यूज़ access_time 22-Oct-21, 06:58 PM

👁 1235 | toll 699



1jitendra paswan check_circle 3.5 star
Public

स्वांग। गोमिया स्थित ऑफिसर क्लब स्वांग में आजसू पार्टी के मजबूतीकरण को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकदिवसीय प्रशिक्षण सह शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने आजसू की नीतियों को जन-जन की आवाज बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को धरातल पर उतरने को कहा। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी नीति और सिद्धांत की पार्टी है।इसके नीति और सिद्धांतों पर चलकर पार्टी के एक एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोगो की समस्याओं को दूर करने का आवाज बनें,तभी सही मायने में पार्टी हित के लिए सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड दूसरे राज्यों की अपेक्षा काफी पीछे है।आज भी झारखंड वासियों को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना पड़ रहा है।कहा कि पार्टी स्व निर्मल महतो व स्व विनोद बाबू के सपनो को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए आजसू पार्टी के हाथों राज्य की बागडोर देनी होगी, और जिस दिन पार्टी के हाथों में राज्य का बागडोर आएगा, निश्चित रूप से उस दिन से झारखंड में विकास की गाथा शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम के अंत मे कार्यकर्ताओं को ईमानदारीपूर्वक पार्टी के नीति और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प भी कराया गया। मौके पर मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष महतो, काशीनाथ सिंह, केंद्रीय सदस्य मथुरा यादव, कुलदीप प्रजापति, बाल गोविंद प्रजापति, गोमिया विधायक प्रतिनिधि विपिन नायक,महेश महतो ,मिन्हाज अंसारी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, महेंद्र पासवान, किशोर वर्मन, आदित्य महतो, प्रभु स्वर्णकार, इन्द्रनाथ महतो, मंटू पासवान, मनोज महतो, योगेश, चंदू, मुरली, बंटी, राजू, रविसन टूडू आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिथुन चंद्रवंशी, कुलदीप प्रजापति, मथुरा यादव, अशोक यादव, योगेंद्र केवट, अशोक सोनार आदि लोग उपस्थित थे।


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
गोमिया के खुदगड्डा में नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद द्रव्य, लोग दूध मान कह रहे चमत्कार

location_on Gomia
access_time 25-Jan-23, 11:30 AM
#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#4
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play