गोमिया। झारखंड प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वाधान में शुक्रवार को होसिर पश्चिमी पंचायत के भोलाडीह स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा कारीगर प्रकोष्ठ के संयोजक सह झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति ने 8 कुम्हारों के बीच विद्युत चाक का वितरण किया। उन्होंने पूर्व के भाजपा की रघुवर सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रजापति सरकार ने समाज के उत्थान के लिए काम किया है। विद्युत चाक से कुम्हारों की दैनंदिनी परेशानियां कम होगी।
माटी के बर्तन बनाने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार कुम्हारी कला से जुड़े लोगों को विद्युत 90 प्रतिशत सब्सिडी पर चाक वितरित कर रही है। इसी कड़ी प्रदेश भाजपा नेता प्रजापति ने समाज के आठ लोगों को विद्युत चाक वितरित किए। भोलाडीह में आयोजित कार्यक्रम में मड़ई टोला के अशोक प्रजापति, अक्षया टोला के मनोज प्रजापति, रेवत लाल प्रजापति, भीम प्रजापति, देवीपुर के रामकुमार प्रजापति, विनय कुमार, खुदगड्डा के संतोष कुमार प्रजापति, कुलदीप कुमार प्रजापति को विद्युत चाक दिए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान प्रदेश की हेमंत सरकार को भी माटी कला बोर्ड को जीवंत रखते हुए प्रजापति कुम्हार समाज के उत्थान को लेकर सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।
मौके पर कुम्हार माह संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति, कानूनी सलाहकार संतोष प्रजापति, भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, साड़म मंडल के उपाध्यक्ष तालेश्वर प्रजापति, परमानंद प्रजापति, भरत प्रजापति, रंजीत प्रजापति, राकेश रंजन, जीतलाल प्रजापति, नरेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।