पिपरवार।रैयत विस्थापित मोर्चा का 11 वॉ स्थापना दिवस के उपलक्ष में कल टंडवा मासिलौंग में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आरवीरएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन ने जानकारी दी है कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है जिसमे एरिया कमेटी एवं शाखा कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्तशह के साथ तैयारी पूरी कि है तैयारी पूरी करने वालों में केंद्रीय सचिव रामचंद्र उराँव, जे.पी महाराज, केंद्रीय सदस्य महेंद्र गंझू, विजय महतो, सुरेश महतो, सूरज मुंडा, मोहम्मद जुल्फान, इदरीश अंसारी, रामकुमार उरांव, विजय गंझू, रामाशीष उराँव, धनेश्वर गंझू, विश्राम टाना भगत,रचित गंझू, रामबालक गंझू, हरि गंझू, एवं एन.के क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष बिगन सिंह भोक्ता, जालिम सिंह, रंथु उरांव तिग्गा, विनाय खलखो, नरेश गंझू, राजेश महतो ,सुरेश महतो, जगरनाथ महतो, तौहीद अंसारी, राजेंद्र उराँव, बंधन गंझू, राम लखन गंझू सहित सभी लोग सक्रिय भूमिका अदा किया है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सीसीएल के विस्थापित , डी.भी.सी के विस्थापित, फोर लाइन के विस्थापित, एच.ई,सी के विस्थापित के साथ-साथ कोयला, लोहा, बॉक्साइट,तांबा,अबरक डैम से विस्थापित एवं प्रभावित झारखंड के हजारों विस्थापित के प्रतिनिधि गण कार्यक्रम में शामिल होकर इतिहासिक बनाएंगे
।रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय समिति के लोगों का मगध,संघमित्रा, एवं अम्रपाली के विस्थापितों द्वारा भव्य रूप से स्वागत करने को त्यार है कार्यक्रम स्थल के पंडाल एवं स्टेज को सुंदर एवं आकर्षक रूप से सजाया गया है एवं झारखंड के वीर शहीदों के नाम पर 6 गेट भी लगाए गए है स्थापना दिवस समारोह को चार चांद लगाने के लिए झारखंड के प्रसिद्ध झारखंडी गायक मज़बूल खान एंड पार्टी के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।