place Current Pin : 822114
Loading...


करनाल में आज किसानों की महापंचायत

location_on WESTBENGAL access_time 07-Sep-21, 10:13 AM

👁 132 | toll 70



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करनाल में कुछ ही देर में किसानों की महापंचायत शुरू होगी। जिले में सुबह से झमाझम बरसात हो रही है। किसान संगठन नई अनाज मंडी में महापंचायत व जिला सचिवालय के घेराव के लिए एकत्रित होने वाले हैं। ऐसे में पुलिस ने अनाज मंडी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इससे पहले सोमवार आधी रात तक नई अनाज मंडी से सटे सेक्टर-3 स्थित औद्योगिक क्षेत्र को कंटीले तार और बांसों से सील कर दिया गया ताकि अनाज मंडी से किसी भी तरफ से किसान निकल न पाएं। रात 12:30 बजे तक औद्योगिक क्षेत्र के सात गेट सील किए जा चुके थे। पुलिस को आशंका है कि किसान माहौल बिगड़ने पर अनाज मंडी से औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश कर सकते हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों, श्रमिकों का अमला सीलिंग की कार्रवाई में जुटा रहा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play