place Current Pin : 822114
Loading...


मंगलवार दुर्गापुर आ रही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

location_on WEST BENGAL access_time 31-Aug-21, 06:33 PM

👁 126 | toll 70



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार दोपहर दुर्गापुर आ रही हैं। बुधवार को पानागढ़ में एक फैक्ट्री का शिलान्यास किया जाएगा। पानागढ़ इंडस्ट्रियल पार्क में मंगलवार सुबह से ही कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई है। करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से यह पॉलीफिल्म फैक्ट्री बनने जा रही है। फैक्ट्री का काम खत्म होने पर कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। बुधवार को मुख्यमंत्री शिलान्यास करने जाएंगी। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारीओ ने मंगलवार को औद्योगिक पार्क परिसर का निरीक्षण किया। . मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्ड भी पानागढ़ औद्योगिक पार्क परिसर का निरीक्षण कर रहे हैं। दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम के अध्यक्ष सुभाष मंडल तृणमूल नेता उत्तम मुखर्जी ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, विधायक प्रदीप मजूमदार ने कहा कि तृणमूल सरकार ने तीसरी बार सत्ता में आने के बाद उद्योग पर जोर दिया है। इस फैक्ट्री के शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play