place Current Pin : 822114
Loading...


प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात

location_on WESTBENGAL access_time 31-Aug-21, 12:03 PM

👁 156 | toll 88



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से राज्य में बाढ़ की स्थिति के संबंध में जानकारी ली और केन्द्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, '' असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति के बारे में जाना। स्थिति से निपटने के लिए केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मैं प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले भी लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।'' असम के कई हिस्से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, सोमवार तक असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में दो लोगों की जान जा चली गई और 17 जिलों में इस प्राकृतिक आपदा से 3.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play