विभूतिपुर। थाना के कापन गांव में छठ पर्व के अवसर पर ननिहाल आए 2 वर्षीय बालक को छठ पूजा के लिए बनाए गए गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के प्राणपुर निवासी सुबोध कुमार राम का पुत्र अमरजीत कुमार 2 वर्ष के रूप में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक की मां रीता कुमारी छठ पर्व के अवसर पर अपने मायके कापन गांव आई हुई थी। शनिवार को छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर पर गड्ढा खोदकर पानी डालकर छठ पर्व मनाया। सुबह का अरग देने के बाद दोपहर में बच्चे दरवाजे पर खेल रहे थे। इसी बीच खेलते खेलते बच्चा छठ पूजा के लिए बनाए गए गड्ढे में गिर गया। इसकी जानकारी जब तक लोगों को को मिली गड्ढे से बच्चे को बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना मिलते ही इलाके में मातम छा गया। जिस घर से लोगों ने छठ पूजा के लिए गांव के पोखरे पर नहीं गया था वह लगा ही रह गया यह चर्चा बना हुआ था।