स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: बिहार के पटना में एक हैरतअंगेज घटना सामने आया है। पटना में एक एक युवती ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। दर्द के मारे गुस्साए पति ने भी पत्नी पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद किसी तरहा दर्द से छटपटाते हुए पति भाग कर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया। फुलवारीशरीफ के थानेदार ने कहा कि घायल पति की हालत ठीक होने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। फिलहाल स्थानियो लोगों से घटना की जानकारी ली जा रही है। पहले भी कई बार दंपती के बीच विवाद हो चुका था। पीड़ित पति और उसकी पत्नी के संबंध काफी दिनों से खराब होने से कई दफे पंचायती के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। सूत्रों के मुताबिक रात के तीन बजे पति पूरी तरह नींद में चला गया तो अचानक पत्नी ने उस पर हमला कर दिया। दर्द से पति की नींद खुली तो उसने देखा कि पत्नी के हाथ चाकू है। इसके बाद तत्काल किसी तरहा वह भागते हुए पुलिस थाना में पहुंचा। पता चला है कि अधिक खून निकल जाने से उसकी हालत गंभीर है। सुबह वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पीड़ित के घर पहुंचे। तब तक पति के साथ झगड़े में घायल पत्नी घर में ही पड़ी थी। उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा।इस हादसे में घायल पत्नी का इलाज फुलवारीशरीफ पीएचसी में कराया गया।