place Current Pin : 822114
Loading...

3 अगस्त 2021 का राशिफल

Copied Content : No Earning

location_on WESTBENGAL access_time 03-Aug-21, 09:27 AM

👁 108 | toll 0



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मेष: आज आर्थिक पक्ष के लिए दिन सुखद है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान का ध्यान रखें। नए कार्यों में परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। वृषभ: कार्यक्षेत्र, कारोबार में परिश्रम अधिक रहगा। दिन में व्यस्तता रहने वाली है। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलने से मन खुश होगा। मिथुन: घर से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से प्रयासरत कार्य पूरे होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कर्क: आय के स्रोत में वृद्धि होगी। दिनमान अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए खुशखबरी आ सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। सिंह: नए कार्यों में सफलता के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव आदि से बचकर रहे। वाणी पर संयम रखें। सीनियर अधिकारियों या सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। कन्या: मन में बेचैनी सहित आर्थिक चिंता रह सकती है। दिन में उतर्राध का समय अनुकूल रहने वाला है और स्थिति में सुधार के योग हैं। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। तुला: आज पारिवारिक सुख मिलेगा। मांगलिक कार्यों का योग है। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ की ओर रूचि रहेगी। दिन आपके अनुकूल है और सबकुछ अच्छा गुजरने वाला है। वृश्चिक: भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए दिन अच्छा है। कम मेहनत में अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। उतर्राध का समय और अनुकूल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। धनु: अचानक खर्चे में वृद्धि से तनाव हो सकता है। इसका ख्याल रखें। कुछ भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मकर: कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद महंगा पड़ सकता है। इसका ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी के मसलों से दूर रहने का प्रयास करें। कुंभ: छात्र जातकों के लिए कुछ मुश्किल दिन रह सकता है। स्वास्थ्य के लिए प्रति चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। मीन: व्यापार में वृद्धि होगी। नए प्रोजोक्ट पर अपनी योजनाएं आगे बढ़ा सकते हैं। भूमि, संपत्ति आदि की खरीद संभव है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play