place Current Pin : 822114
Loading...


अर्पिता महिला मंडल रांची के मार्गदर्शन पर एनके एरिया मयूरी महिला समिति ने असहाय लोगों के बीच बांटा खाद्य सामग्री

location_on खलारी access_time 27-Jul-21, 01:25 PM

👁 566 | toll 346



1 check_circle 3.0 star
Public

खलारी - सीसीएल अर्पिता महिला मंडल के मार्गदर्शन में खलारी एनके एरिया डकरा की मयूरी महिला समिति के द्वारा सामाजिक और कल्याणकारी कार्य के तहत मोहननगर दुर्गा मंडप में बीस गरीब एव असहाय महिलाओं के बीच अनाज पैकेट खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। खाद्य सामग्री का वितरण एनके एरिया महाप्रबंधक की पत्नी एव मयूरी महिला मंडल की अध्यक्ष इंदु कुमारी एव अन्य सदस्यों के द्वारा किया गया।इसके अलावा निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया. इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मयूरी महिला मंडल के अध्यक्ष इंदु कुमारी ने कहा कि कंपनी कोयला उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी निभाते आ रहा है. इस कड़ी में सीसीएल की महिला समूह भी बढ़ चढ़कर भाग लेती है . समाज में रहने वाली निर्धन और असहाय महिलाओं को कुछ लाभ मिल पाए इसके लिए मयूरी महिला मंडल के द्वारा इनके बीच खाद्य सामग्री और स्वास्थ्य वर्धक दवाओं का वितरण किया गया है . इस अवसर पर मयूरी महिला मंडल की श्रीमती मिट्ठू बंदोपाध्याय श्रीमती रेखा मेहता श्रीमती सीमा ठाकुर श्रीमती राजेश्वरी साहू भी मौजूद थी . इसके अलावा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मिक अधिकारी दिवाकर साहू, चूरी मध्य पंचायत के मुखिया मानसी देवी, पूर्व प्रमुख रेणु देवी ,समाजसेवी कृष्णा चौहान, अशरफी राम, रामबली चौहान समेत कई लोग मौजूद थे.


Trending in related area :

#1
टंडवा के उपप्रमुख बबलू सागर मुंडा पर हुआ जानलेवा हमला, गोली लगने से उनका निजी सुरक्षाकर्मी हुआ घायल

location_on खलारी
access_time 29-Sep-21, 08:09 PM
#2
गोमिया के खुदगड्डा में नीम के पेड़ से निकल रहा सफेद द्रव्य, लोग दूध मान कह रहे चमत्कार

location_on Gomia
access_time 25-Jan-23, 11:30 AM
#3
"सहारा इंडिया अब लीलने लगी जिंदगियां" सहारा इंडिया के एजेंट गणेश नोनिया की मौत के चार माह बाद अब एजेंट की पिटाई से खाताधारक की मौत

location_on Gomia
access_time 30-Mar-22, 12:51 PM
#4
स्वांग हवाई अड्डा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का कंकाल रूपी शव, क्षत-विक्षत हालत में होने से नहीं हुई शिनाख्त

location_on Gomia
access_time 17-Nov-22, 09:45 AM
#5
आईईएल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

location_on Gomia
access_time 09-Jan-21, 11:48 PM


Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play