place Current Pin : 822114
Loading...


देह व्यापार मामले पर तीन गिरफ्तार

location_on BIHAR access_time 25-Jul-21, 04:32 PM

👁 230 | toll 116



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शनिवार शाम को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिहार के गोराडीह में जगदीशपुर बाजार पर एक घर से देह व्यापार से जुड़े होने की बात पर एक लड़की और दो युवक को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार हुए दो युवक के नाम है कुमार गौरव और मोनू कुमार। दोनों ही जगदीशपुर का रहने वाले है। जबकि लड़की छपरा जिलें की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी है की शनिवार शाम को गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने एक घर में छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस के काफी देर तक प्रयास के बाद दरवाजा खोला गया तो अंदर एक ही कमरे में दोनों युवक और लड़की मौजूद थे। पुलिस तीनो को गिरफ्तार किया। जिसके बाद तीनों को जगदीशपुर थाना लाया गया। पता चला है की जिस घर में पकड़े गए वह गौरव का ही है। थानाध्यक्ष विपिन बिहारी ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी गौरव के घर में देह व्यापार का धंधा होता है। गौरव अपने दुकान के उपर वाले कमरे में बराबर लड़की लाके देह व्यापार का धंधा करता है आज भी सूचना मिली थी जिसके बाद छापेमारी कर मौके पर से गिरफ्तार किया गया। पुछताछ के बाद मामला देह व्यापार का होने पर दोनों युवकों पर मामला दर्ज की गई। तथा लड़की के परिजनों से संपर्क साधा गया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play