place Current Pin : 822114
Loading...


झारखंड में सरकार गिराने का षड्यंत्र, गिरफ्तार

location_on Westbengal access_time 24-Jul-21, 07:34 PM

👁 246 | toll 96



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड पुलिस ने हेमंत सोरेन सरकार गिराने की कथित तौर पर साजिश रचे जाने का खुलासा किया है। राजधानी रांची की बड़ी होटलों पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटलों से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद होने का दावा किया गया है। झारखंड पुलिस की विशेष शाखा ने शुक्रवार देर रात कुछ होटलों पर छापा मारा। पुलिस का दावा है कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार गिराने का षड्यंत्र रचा गया था। इसके लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए भारी मात्रा में नकद राशि लेकर कुछ लोग होटलों में ठहरे थे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play