place Current Pin : 822114
Loading...


AK-47 सहित बिहार के कुख्यात अपराधी यूपी से गिरफ्तार

location_on Bihar access_time 23-Jul-21, 06:05 PM

👁 138 | toll 69



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कुख्‍यात बदमाश मुन्‍ना मिश्रा उर्फ दिलीप मिश्रा करीब आठ सालों से फरार था। बिहार पुसिल ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। मुन्‍ना पर हत्या, अपहरण, डकैती, रंगदारी सहित 18 संगीन मामले चल रहे हैं। बिहार एसटीएफ ने मुन्‍ना मिश्रा को यूपी के बलिया से AK-47 और बड़ी संख्‍या में कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे लेकर गोपालगंज के लिए रवाना हो गई है। सूत्रों के मुताबिक करीब दो महीने पहले कटेया थाना के जमुनहा में एक शिक्षक की गोली मार कर हत्या के मामले में उसका नाम आया था। उस घटना के बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्‍तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में लगातार तलास कर रही थी। इसी बीच एसपी आनंद कुमार को सूत्रों से पता चला कि कुख्यात अपराधी मुन्‍ना उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और बलिया में लगातार ठिकाने बदल बदल के रह रहा है। इसके बाद गोपालगंज के एसपी ने एक टीम का गठन किया। गोपालगंज पुलिस के सहयोग से एसटीएफ की टीम उत्‍तर प्रदेश पहुंच के यूपी में लगातार छापेमारी कर रही थी। फल सरूप , मुन्‍ना मिश्रा के गिरफ़्तारी बिहार एसटीएफ के लिए एक बड़ी सफलता है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play