राष्ट्रीय जनता दल के पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव का आज सुबह 4:00 बज कर 40 मिनट पर दिल का दौरा पड़ने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से राष्ट्रीय जनता दल में शोक की लहर व्याप्त हो गई। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय का झंडा को आधा झुका दिया गया। सुरेंद्र कुमार यादव के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव, पूर्व मंत्री श्री तेज प्रताप यादव ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।