राजद प्रदेश महासचिव डी0एन0 सिंह ने कोल्हान प्रमंल के सरायकेला अनुमंडल के खरसावाँ प्रखण्ड मुख्यालय के पास 1 जनवरी 1948 को गोलीकाण्ड में मारे गए लोगों के समाधि स्थल वेदी पर प्रति वर्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता है। देश के आजादी के बाद सरायकेला खरसावाँ को राज्य विभाजन में उड़ीसा राज्य के अधीन कर दिया गया था। उड़ीसा में विलय के विरोध में पूरे कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों के लोग जयपाल सिंह के नेतृत्व में सभामें शामिल होंने के आए थे। अधिक भीड़ के कारण पुलिस और सभामें भाग लेने वालों बीच तकरार बढ़ने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गयी। उसी झडप के दौरान पुलिस द्वारा गोलीकांड में सैकड़ों लोग मारे गए। 1जनवरी 1948 खरसावाँ गोली कांड में मारे गये शहीदों के 72 वें शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत शत नमन करते हैं। खरसावाँ गोलीकांड के शहीद अमर रहें।