place Current Pin : 822114
Loading...


दुर्गापुर रजिस्ट्री कार्यालय में महिला वकील पर उत्पीड़न का आरोप

location_on WEST BENGAL access_time 19-Jul-21, 08:29 PM

👁 176 | toll 74



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़,जामुड़िया: दुर्गापुर रजिस्ट्री कार्यालय में महिला वकील पर उत्पीड़न का आरोप लगाया जा रहा है। आज सोमवार दोपहर इस घटना से समुचे रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। स्थिति को संभालने के लिए सिटी सेंटर पुलिस मौके पर पहुंची। 3 महिलाओं को हिरासत में लिया गया। आरोप है कि दुर्गापुर में अदालत की एक महिला वकील दिपांजली माजी को उसकी मां, बुया और एक रिश्तेदार को बुरी तरह पीटा गया। दोनों महिलाएं अचानक भारी भीड़ के कारण धक्का लग गया जिससे समस्या खड़ी हो गई। दुर्गापुर रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर महिला वकील की पिटाई की गयी। जब उसे बचाने आई तो महिला वकील की मां और बुया पर भी हमला किया गया। पल भर में ही सारा मामला उग्र हो गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पुलिस पंहुच गयी और आरोपी महिला और उसके दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play