स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनीऔर साक्षी ने शादी के 11 साल पूरे कर लिए हैं। शादी की सालगिरह पर धोनी ने साक्षी को एक विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार भेंट की। धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस में ये विंटेज कार रहेगी। साक्षी ने अपने पति एमएस धोनी को उनकी 11वीं शादी की सालगिरह पर वाइन कार गिफ्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। साक्षी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "सालगिरह के तोहफे के लिए धन्यवाद।"