हंगामे की भेंट चढ़ी आमसभा रूबी बनी सेविका
तारडीह दरभंगा। शनिवार को कठरा में होने वाली आम सभा हंगामे की भेंट चढ़ गई।मैपिंग पणजी में गड़बड़ी को लेकर वार्ड सात के लोगों ने इसका विरोध किया।लोगों के विरोध को देखते हुए महिला पर्यवेक्षिका ने आम सभा निरस्त कर मैपिंग पंजी की जांच करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।मालूम हो कि कठरा के आंगनबाड़़ीें सेविका बहाली मे मैपिंग पंजी में व्यापक धांधली का लोगों ने आरोप लगाया था।40 सेे 45 परिवारों के नाम मैपिंग पंजी से हटा दिए गए थे।दुसरी ओर देवना वार्ड दो में हुए आम सभा में रूबी देवी को सेविका पद के लिए चयनित किया गया।महिला पर्यवेक्षिका कांति पुष्पा बाला ने बताया कि तीन आवेदन सेविका पद के लिए आई थी। एक आवेेदिका मुन्नी कुमारी अनुपस्थित रही। कामिनी यादव का प्रमाण पत्र मान्यता प्राप्त संस्थान से नहीं था।रूबी देवी पति सुधीर यादव को केंद्र संख्या 89 की सेेेेविका पद के लिए चयनित किया गया।