स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: मुदुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं जहां अजीबो-गरीब कानून अपनाएं जाते हैं। चलिए आज जानते है ऐसे ही कुछ अजब गजब कानून -
1. La Paz, Bolivia में शादी-शुदा औरतों को एक ग्लास से ज़्यादा वाइन पीने की इजाजत नहीं दी जाती।
2. सिंगापुर में चुइंगम चबाना बैन है। वहीं के नागरिक ये नहीं चबा सकते।
3. इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं।
4. ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न में मर्दों का गाउन पहनना बैन है।
5. अल्बर्टा के एक शहर में कोई किसी पर चिल्लाना तो दूर गाली देना भी बैन है।
6. Eboli, Italy में चलती गाड़ी में किस करने पर है 415 यूरो का जुर्माना है।
7. Oklahoma में कुत्ते को चिढ़ाने पर जेल हो सकती है।
8. वाशिंगटन के विल्बुर में बदसूरत घोड़े पर बैठ कर सवारी करना बैन है।
9. फ्लोरिडा में वो ही महिलाएं स्काई ड्राइव कर सकती हैं जो शादी शुदा हैं।
10. इटली में पनीर की कम्पनी में काम करते वक्त सोना मना है।