place Current Pin : 822114
Loading...


मशहूर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन

location_on WESTBENGAL access_time 19-Jun-21, 09:25 AM

👁 118 | toll 41



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: उड़नसिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का निधन हो गया। वे 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के आग्रह पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इससे पहले उनकी पत्नी का भी निधन हो गया था। मिल्खा सिंह आज से एक महीने पहले 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। जिसके बाद 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। परिवार के आग्रह पर मिल्खा सिंह को 30 मई को अस्पातल से छुट्टी मिल गई थी और वे अपने घर पर ही थे। तीन जून को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play