झुंड से बिछड़ा एक व्यस्क हाथी मंगलवार की रात करीब 10 बजे तोरपा के उकड़ीमाड़ी गांव में एक कुएं में जा गिरा। सुबह लोगों ने वनविभाग की टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू शुरू किया गया।
JCB से कुएं के पास रास्ता बनाया गया। इसके बाद कुएं के एक ओर जुटे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद हाथी किसी तरह कुएं से रास्ते में आया और भागता हुआ जंगल की ओर चला गया