place Current Pin : 822114
Loading...


दिग्विजय सिंह ने पाक पत्रकार से कही ऐसी बात

location_on WESTBENGAL access_time 12-Jun-21, 12:01 PM

👁 143 | toll 48



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने पाकिस्तान के एक पत्रकार से क्लब हाउस चैट के दौरान कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली पर विचार किया जाएगा। उन्होंने आर्टिकल 370 पर मोदी सरकार के इस फैसले को दुखद बताया। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा, पाकिस्तान भी यही चाहता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा, कांग्रेस पार्टी देशद्रोहियों का क्लब बन गई है। कांग्रेस पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। नीचे वीडियो में सुनिए दिग्विजय सिंह ने क्या कुछ कहा दिग्विजय सिंह ने क्लब हाउस चैट के दौरान कहा, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने का फैसला दुखद है। जम्मू-कश्मीर में न लोकतंत्र है, ना ही कश्मीरियत है। उन्होंने जिक्र किया कि किस तरह एक समय जम्मू-कश्मीर का राजा हिंदू था और सभी मिलकर रहते थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्टिकल 370 पर रेलूक करेंगे।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play