स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है। इस बीच देश के लोगों पर दोहरी मार जारी है। पेट्रोल और डीजल पर बीते एक साल में मोदी सरकार ने टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ रुपए कमाए है। यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला?