place Current Pin : 822114
Loading...


प्रधानमंत्री ने फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता के निधन पर शोक जताया

location_on WESTBENGAL access_time 10-Jun-21, 11:58 AM

👁 141 | toll 36



1 1.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को प्रख्यात फिल्म निर्देशक बुद्धदेब दासगुप्ता के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनकी विविधतापूर्ण कृतियों ने समाज के सभी वर्गों के दिलों के तार छुए। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से दुखी हूं। उनके विविधतापूर्ण कार्यों ने समाज के सभी वर्गों के दिलों के तार छुए। वह एक प्रसिद्ध विचारक और कवि भी थे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के सदस्यों और उनके चाहने वालों के साथ हैं।'' बुद्धदेब दासगुप्ता का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते बृहस्पतिवार को तड़के कोलाकाता में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक लंबे समय से गुर्दे की बीमारी से ग्रस्त थे और हर हफ्ते दो बार उनका नियमित रूप से डायलासिस होता था।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play