place Current Pin : 822114
Loading...


सीसीएल कर्मी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला।

location_on करगली। access_time 09-Jun-21, 09:26 PM

👁 585 | toll 347



1jitendra paswan check_circle 0.5 star
Public

करगली रिपोर्टर संदीप कुमार सिंह का रिपोर्ट। करगली(बेरमो)। बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नगर नवधा चौक कॉलोनी निवासी लगभग 40 वर्षीय सीसीएलकर्मी राजेश गौड़ ने बुधवार को अपने घर पर फंदे से झूलता हुआ पाया गया। आत्महत्या की कारणों का फिलाल कोई पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी बेरमो थाना को दिया गया। जानकारी मिलते ही बेरमो पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेश गौड़ घर में अकेला था। युवक की पत्नी मायके गई हुई थी। पत्नी के ना रहने पर देर रात राजेश गौड़ फंदे से झूल गया। सुबह घरवालों ने दरवाजा खटखटाया तो दरवाज़ा नहीं खोला। तभी लोगों ने वेंटिलेटर तोड़ कर देखा, तो फंदे से झूलता हुआ मिला। वही घर वालो का रो रो कर बुरा हाल है। बेरमो थाना एएसआई मुस्ताक आलम ने बताया कि अभी तक मौत की कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए चास भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई कर जांच की जा रही है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play