स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से लॉकडाउन प्रतिबंध धीरे-धीरे हटना शुरू हो गया है। इस बीच दिल्ली के आईटीओ चौराहे पर भारी ट्रैफिक देखा गया। कई कार, दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और कुछ बसों को सड़कों पर रेंगते हुए देखा गया क्योंकि अनलॉक होने के बाद कई लोग अपने-अपने कार्यस्थलों को जाने लगे हैं। आनंद विहार आईएसबीटी पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यं से अप्रवासी मजदूर काम के लिए दिल्ली वापस लौटते देखे गए। मजदूरों ने कहा कि लॉकडाउन हटने से उन्हें रोजगार मिलने की उम्मीद है, इसलिए दिल्ली वापस लौट रहे हैं।