स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे है वैसे वैसे बंगाल में राजनितिक माहौल गर्म होता जा रहा है। कभी ममता बनर्जी के सगी रही पूर्व आईपीएस और प्रदेश भाजपा की भाजपा उपाध्यक्ष भारती घोष ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे व सांसद अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला। घोष ने अभिषेक बनर्जी को आड़े हांथो लेते हुए कहा जिनके पास एक छोटी से दुकान थी आज वे करोडो के घर के मालिक बन बैठे है। उन्होंने नारा दिया, "खोका बाबू तोलाबाज, ऊखरे फेलो गुंडाराज"। मुख्यमंत्री पर तंज कस्ते हुए घोष ने कहा माननीया के राज में राज्य की महिलाएं तक सुरक्षित नहीं हैं, महिलाओ से रोजाना दुष्कर्म हो रहा है। उन्होंने आगे कहा राज्य में महिलाएं डरी हुई हैं, शिक्षक अपमानित हो रहे हैं। राज्य में डॉक्टर और वकील पिट रहे हैं। पुलिस डर के मारे छुप जाती हैं।