स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी राहत की खबर।
1. सभी बाजार और मॉल ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। सुबह 10 बजे से शाम 8.00 बजे तक दुकानें अपने नंबरों के हिसाब से खुलेंगी।
2. दिल्ली मेट्रो 50 प्रतिशत सीट क्षमता के साथ चलेगी।
3. दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में ग्रुप ए के अफसर 100 प्रतिशत और उसके नीचे वाले 50 प्रतिशत ही काम करेंगे।
4. निजी दफ्तर 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ खुलेंगे।
5. स्टैंड अलोन शॉप और इसेंशियल सर्विस की दुकानें रोजाना खुलेंगी।