place Current Pin : 822114
Loading...


हरियाणा में अब सात जून तक जारी रहेगा लॉकडाउन

location_on WESTBENGAL access_time 30-May-21, 12:49 PM

👁 105 | toll 41



1 3.7 star
Public

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में कोरोना की वजह से लगे मौजूदा लॉकडाउन को सात जून तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में दुकानें अब सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगी। हालांकि इस दौरान दुकानदारों को ऑड-ईवन फार्मूले का पालन करना होगा। 15 जून तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी। उधर, शॉपिंग मॉल्स भी नियमों के आधार पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। क्षेत्रफल के आधार पर लोगों को प्रवेश मिलेगा। वहीं एक व्यक्ति मॉल्स में एक घंटे ही रुक सकेगा।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play