place Current Pin : 822114
Loading...


नदी पार करते समय मरे मवेशी

location_on WESTBENGAL access_time 30-May-21, 12:04 PM

👁 119 | toll 40



1 3.7 star
Public

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़: अजय नदी को पार करने के क्रम मे जमुड़िया थाने के दरबारडांगा फेरिघाट मे एक गाय की डुबकर मौत हो गयी। चक्रवाती तुफान यश के कारण अजय नदी पर बना अस्थायी पुल टुट गया है। लोगो को अपनी जान की बाजी लगाकर अजय नदी को पार करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बीरभुम से कुछ गायो को लेकर आ रहे कुछ युवक पानी मे डुब गये। युवको और कुछ गायों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया मगर एक गाय की डुबकर मौत हो गयी। स्थानीय मधुसुदन मंडल ने कहा कि पुल के टुट जाने सै लोगों को अपनी जान हथेली पर लेकर नदी पार करना पड़ रहा है जिससे करीब रोज ही कोई ना कोई हादसा हो रहा है। आज एक गाय की मौत हुई मगर कल एक इंसान की भी जान जा सकती है। प्रशासन ने जल्दी ही कोई कदम नही उठाया तो दोनों जिलो के कई हजार लोगों की रोजी रोटी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विदित हो कि इस फेरीघाट से रोज हजारो लोग आते जाते हैं। खयलासोल कांकरतला इलाके के लोगों को पश्चिम बर्दवान आने के लिए यह फेरिघाट बहुत नजदीक पड़ता है। बीरभुम के सैकड़ों लोग शिल्पांचल मे कार्यरत है वही सबजि विक्रेता भी आते हैं। साथ ही चिकित्सकीय सुविधा के लिए भी बीरभुम से बड़ी संख्या मे लोग पश्चिम बर्दवान आते हैं। अस्थायी पुल के टुट जाने से सभी बहुत मुश्किल मे है। पश्चिम बर्दवान जिले के कई लोगो के खेत बीरभुम मे है। पुल के टुट जाने से खेती का काम भी बाधित हो रहा है।




Post News & Earn


गूगल प्ले से डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें। Get it on Google Play