भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला, हेमंत सरकार को कहा महिला विरोधी सरकार*
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में भाजपा जिला कमिटी के द्वारा टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।असल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ मुम्बई की एक मॉडल ने बलात्कार का आरोप लगाया था।इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।
मौके पर तमाम भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडा मैदान से टावर चौक तक हेमंत सोरेन हाय हाय के नारे लगाते हुए इस सरकार को
महिला विरोधी सरकार करार दिया।
कार्यक्रम में पार्टी नेता सुभाष सिन्हा,
अशोक उपाध्याय, पवन पांडेय, चुनूकांत, मुकेश जालान, प्रदीप साहू, सुरेंद्र बर्मन,दिनेश सिंह, संजय सिंह, नवीन सिन्हा, हरविंदर सिंह बग्गा, श्याम सुंदर प्रसाद, अजय रंजन सिंह, मनोज शंघाई, महेंद्र प्रसाद वर्मा, संदीप दंगे ,देवराज, रंजन सिन्हा, महिला नेत्री संजू देवी, रागिनी लहरी, रजनी कोर ,संगीता सेठ समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला संगठन प्रभारी अमित तिवारी भी मौजूद रहे।